लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने रोड सेफ्टी के अंतर्गत सकरी कन्या शाला में करवाई शपथ
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार ने सक्रिय शासकीय कन्या शाला में की गतिविधि जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल रजिया परवीन आलम एवं स्कूल स्टाफ ने स्वयं उपस्थित होकर सहयोग किया वसुंधरा क्लबनिरंतर इस अभियान से जुड़कर स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोड सेफ्टी के नियमों की कार्यशाला का आयोजन कर रही है जिसमें डिस्ट्रिक्ट से माइक्रो चेयरपर्सन वी श्रद्धा राव जी का विशेष योगदान रहा जिनका की





सब्जेक्ट रोड सेफ्टी है इसके अंतर्गत सकरी शासकीय कन्या शाला में पंपलेट ,बैनर, पोस्टर के द्वारा स्कूल में रोड सेफ्टी के नियमों की जानकारी दी गई एवं एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें रोड सेफ्टी के विभिन्न नियमों हेलमेट लगाना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना, रेड ग्रीन येलो लाइट की जानकारी, ज़ेबरा क्रॉसिंग की जानकारी,कार में सीट बेल्ट लगाना, पैदल सड़क पार करते समय ज़ेबरा क्रॉसिंग का पालन करना बिना लाइसेंस के गाड़ी ना चलाना अंडर एज में लर्निंग लाइसेंस रखना बिना नेम प्लेट के गाड़ी ना चलाना आदि नियमों की जानकारी देते हुए शपथ दिलवाई क्लब अधिकारियों में से अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी, उषा मुदलियार ,सीता तिवारी, रेणुका मसीह, ने कार्यशाला में शामिल होकर ट्रैफिक के नियमों का पालन करने हेतु शपथ को महत्वपूर्ण बताया
वसुंधरा परिवार ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया














