नाबालिग बालिका का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
कांकेर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 14.08.2026 को पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:
सायबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता से पुलिस टीम ने सेक ग्रेनाइट फैक्ट्री, मोरबी (गुजरात) में दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया तथा संदेही राधेश्याम अम्बदास वसुनिया को हिरासत में लिया।
पीड़िता के कथन एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1), 64(2)(उ) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को 29.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
- गिरफ्तार आरोपी: राधेश्याम अम्बदास वसुनिया (30 वर्ष), निवासी बतवाडीया, थाना बदनावर, जिला धार (म.प्र.)।
- पुलिस टीम: थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू, म.प्र.आ. हितेश्वरी चेलक, प्र.आ. गीतेश्वर कुलदीप, आर. मनोज ध्रुव, अनिल मरकाम एवं म.आर. गणेश्वरी कोडोपी।
अपील: संदिग्ध गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।















Top notch service and the games are super addictive. I finally found a platform that actually works without lagging. bd777jili is the way to go.