ब्युरो रिपोट जय खटवानी
उजियारा अभियान’ के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 20.235 किग्रा गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में अवैध पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 27.08.2026 को कांकेर बाईपास (मनकेशरी चौक) पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हुंडई कार (CG 08 BG 6871) से भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर 20.235 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी:
- सुभम मांढरे (20 वर्ष), निवासी – किदवई वार्ड, देसाईगंज वाडसा, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)।
- समीर पीलारे (22 वर्ष), निवासी – जुनी वाडसा, देसाईगंज, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)।
जप्त सामग्री (कुल मूल्य ₹6,52,580/-):
- गांजा (20.235 किग्रा) – मूल्य ₹1,21,410/-
- नगद राशि – ₹1,170/-
- 02 मोबाइल फोन – मूल्य ₹30,000/-
- हुंडई कार – मूल्य ₹5,00,000/-
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 20(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस की अपील: किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन (94791-55125) पर दें।















I had some trouble logging in at first but once I got in, the games were amazing. The Jili slots are always my favorite for the big wins. jilicocasinologin