ब्युरो रिपोट जय खटवानी
दुर्गूकोंदल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है।

मामले का विवरण:
प्रार्थी अनुपम तिवारी ने 31.08.2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 30.08.2026 की रात उनके घर के सामने से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-19 BU 5567) चोरी हो गई है। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 23/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
कार्रवाई व गिरफ्तारी:
संदेह के आधार पर प्रिंस उइके (18 वर्ष, निवासी इरबोडी, थाना अंतागढ़) से पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वाहन का डायरेक्ट कनेक्शन कर चोरी की थी और उसे जंगल में छिपा दिया था।
बरामदगी व टीम:
01.09.2026 को आरोपी की निशानदेही पर इरबोडी के जंगल से ₹45,000 मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे, एएसआई महावीर मिश्रा, प्र.आर. जीवधन यादव एवं आर. अवधनाग की प्रमुख भूमिका रही।














