एफसीआई गोदाम के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रही महिला गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा पुलिस की ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 555 ग्राम गांजा जब्त
तिल्दा-नेवरा। अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 555 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम के पास एक महिला नीले रंग की साड़ी पहनकर थैले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 555 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला राखी देवार, पति तूफान देवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
अवैध शराब के मामले में भी महिला गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत पुलिस ने वार्ड क्रमांक 15 स्थित दलाल तालाब क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मामले में भी कार्रवाई की। पुलिस ने चुनिया देवार, पति युवराज देवार, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब तथा बिक्री की 450 रुपये नगदी जब्त की।
इस मामले में अपराध क्रमांक 376/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 2 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब और 450 रुपये नगदी जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.35 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं एसडीओपी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई।















Playing here during my commute has become a daily habit because the mobile version runs so smoothly. I really enjoy the loyalty rewards and how transparent the wagering requirements are. You can find everything at bwinlink and I bet you will enjoy it too.