ब्युरो रिपोट जय खटवानी
ग्राम पंचायत पैंकरम सचिव,सरपंच का DSC लेकर अपने करीबी वेंडर के खाते में बिना काम किए 4 लाख 80 हज़ार भुगतान कराया।
बीजापुर ज़िले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत के पैंकरम पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं.आपके बता दे इन दिनों सचिव सरपंचों को बहला फुसलाकर अपने आप सरपंच का DSC रख लेते हैं.और बिना काम किए अपने नज़दीकी वेंडर के खाते में मनमानी लाखो रुपये भुगतान करते हैं.ऐसा ही एक कारनामा पैंकरम पंचायत सचिव महेश जंगम ने किया हैं.राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम से अपने नजदीकी वेंडर धीरेंद्र कुमार कोटे के खाते में बिना काम कराए 15वे वित्त से 2 लाख 50 हज़ार भुगतान कराया हैं.इसके अलावा पंचायत में सुधारीकरण के नाम से भी आपने नजदीकी वेंडर संजना ट्रेडर्स के खाते में 2 लाख 30 हजार का

भुगतान कराया हैं,आपको बता दे पंचायत भवन में सुधारीकरण काम 10 % भी नहीं हुआ हैं.और इस मामले में जब हमने सरपंच से बात किया तो सरपंच ने बताया सचिव मेरे से DSC जनपद सीईओ मंगवा रहे हैं कर के ले गया हैं और अभी तक नहीं दे रहा हैं.DSC के बारे में पूछने से गोल मोल बात करता हैं,और पंचायत में थोड़ा मोड़ा बजट आया हैं कह कर बताता हैं ।और सरपंच ने बताया हैं सचिव एक नंबर का भ्रष्टाचारी हैं.इस से पहले सचिव महेश जंगम मंडेम पंचायत में कार्यरत था वहाँ भी आधा अधूरा काम कर लाखो का भुगतान अपने नजदीकी वेंडर के खाते में करवाता था।ऐसा सरपंच ने बताया हैं ।अब जिला प्रशासन को ऐसे भ्रष्टाचारी सचिव के पूरे कार्यकाल का जाँच कराना चाहिए ,जाँच होने पर सचिव के पूरे कारनामे सामने आ सकते हैं।ग़लत पाए जाने पर प्रशासन को पूरे पैसों का रिकवर करना चाहिए,और सचिव पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई और सचिव इस तरह करने का नहीं सोचेंगे।














