सुरज वाधवानी की रिपोट
बाबा नीम करोली जी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निःशुल्क प्रदर्शन एवं सेवा सहायता के संबंध में।
जय श्री राम, जय बजरंगबली, जय बाबा नीम करोली महाराज।
सभी सनातन प्रेमियों को सूचित किया जाता है कि परम पूज्य बाबा नीम करोली महाराज जी की दिव्य जीवनी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन सिनेमाघरों में किया जा रहा है। यह फिल्म केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति, सेवा और हनुमान भक्ति का जीवंत दर्शन है।

रूद्र सेना की अपील –
रूद्र सेना सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवाओं से आग्रह करती है कि इस फिल्म को जरूर देखें और अपने चाहने वालों, परिवारजनों को भी दिखाएं।
रूद्र सेना की निःशुल्क सेवा –
यदि किसी भी व्यक्ति के मन में इस फिल्म को देखने की प्रबल इच्छा है, परंतु वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, तो वह निसंकोच रूद्र सेना से संपर्क कर सकता है।
ऐसे सभी श्रद्धालुओं के लिए रूद्र सेना द्वारा –
- फिल्म देखने की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। 2. अच्छे नाश्ते / भोजन प्रसाद की व्यवस्था रूद्र सेना द्वारा की जाएगी। 3. विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं-बहनों के लिए वाहन की व्यवस्था भी रूद्र सेना द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। 4. प्रत्येक दर्शक को एक हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी।
यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क एवं भक्तिभाव से प्रेरित है।
आइए, हम सब मिलकर बाबा नीम करोली महाराज जी के आशीर्वाद से बनी इस दिव्य कृति को जन-जन तक पहुँचाएं।














