उप संपादक उमाशंकर साहू
यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गड़वा बाजा और मटकी फोड़ की धुन पर झूमे हजारों श्रद्धालु
बिलासपुर। शहर में आज यादव समाज द्वारा एक विशाल रैली का भव्य शोभायात्रा का गरिमामय आयोजन किया गया। नेहरू चौक से प्रारंभ होकर यह विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग गोलबाजार होते हुए लालबहादुर शास्त्री मैदान पहुंची, जहां सभा के रूप में इसका विधिवत समापन हुआ। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।



शोभायात्रा में बिलासपुर जिले के सभी केंद्रों व परिक्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। पारंपरिक गड़वा बाजा की गूंज, मनमोहक लोक नृत्य (राउत नाचा) और भगवान श्री कृष्ण की जीवंत व आकर्षक झांकियों ने पूरे शहर को कृष्णमय बना दिया। रैली के मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि और जयकारों के साथ स्वागत किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष अमित यादव तथा अरपा परिक्षेत्र जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने किया।
शोभायात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, सिलपहरी के सरपंच व जिला महामंत्री, नंदकिशोर यादव, किसनु यादव, बसंत यादव एवं समीर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।



This platform really knows how to treat its players. The VIP feel is real and the gameplay is top notch. I’m spending a lot of my free time on 345vipjogar lately.