संवाददाता सुरज वाधवानी
चकरभाठा में धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव धरमलाल कौशिक व भूपेंद्र सवन्नी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को किया रवाना
चकरभाठा/सकर्रा। यादव समाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी रहे। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और इसके बाद भव्य शोभायात्रा को रवाना किया।


शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा कुर्मी धर्मशाला पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामाजिक एकता का दिया संदेश
कुर्मी धर्मशाला में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज के जिला प्रमुख दीपक यादव सहित प्रकाश यादव, अमित यादव, गौरी शंकर यादव, शैलेंद्र यादव, चमन यादव एवं डॉ. रविकांत सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक एकता बनाए रखने और नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोड़ने का आह्वान किया।



आयोजन समिति का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के भारत यादव, शत्रुघन यादव, राजेश यादव, गोलू यादव, रवि यादव, विपिन यादव, विजय यादव, संजय यादव, ईश्वर यादव, कमल यादव, शौर्य यादव, देवांश यादव, दीपांशु यादव, राजू यादव, रामकुमार यादव, रोहन यादव, दिलीप यादव एवं दीपक यादव सहित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं महिला विंग से संगीता यादव, सरिता यादव, संजना यादव, रिंकी यादव, अनीता यादव, रितु यादव, रुक्मणी यादव एवं अंजुला यादव सहित महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। समाज के लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। धार्मिक उल्लास, सामाजिक एकता और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।














