हनुमान अंश’ देखने पहुंचे दर्शकों का अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना ने किया भव्य स्वागत; हनुमान चालीसा व मिष्ठान का हुआ वितरण
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):सनातन संस्कृति और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलासपुर स्थित (कॉन्प्लेक्स सिनेमा) में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने आए सभी सनातन प्रेमी दर्शकों का अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रुद्र सेना के प्रदेश महामंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया।


इस दौरान सिनेमाघर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और दर्शकों को श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां एवं मिष्ठान वितरित की गईं। इसके साथ ही हरितालिका तीज पर्व के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए उपस्थित बहनों व महिलाओं को ‘हरितालिका (तीजा) व्रत कथा’ की पुस्तकें सप्रेम भेंट की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने आम जनमानस और विशेष रूप से अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म, हमारी समृद्ध परंपराओं और पौराणिक इतिहास पर आधारित ऐसी फिल्मों को अपने बच्चों व परिवार के साथ अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चलचित्र नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, धर्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
उत्कर्ष सिंह गरेवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू परिषद / प्रदेश महामंत्री, रुद्र सेना)बबीता ताम्रकार (महिला प्रदेश अध्यक्ष)कमल दुसेजा (प्रदेश मीडिया प्रभारी)मनीष कश्यप (प्रदेश प्रवक्ता)किरन सिंह (जिला अध्यक्ष)नीतू सिंह (कोटा विधानसभा अध्यक्ष)
अन्य सम्मानित सदस्य: अलका पांडे, रोशनी यादव, आशा तिवारी, जूही वर्मा, रानी सिंह, सौरभ गरेवाल, अभिषेक वर्मा, प्रिंस एवं संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने संगठन के इस धार्मिक व सांस्कृतिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।














