सकर्रा में मुख्यमंत्री गौरव पथ की सौगात, 64.03 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड
बाजार चौक से ग्राम पंचायत भवन तक 550 मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति
चकरभाठा/सकर्रा। ग्राम पंचायत सकर्रा में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत बाजार चौक से ग्राम पंचायत भवन तक 550 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के लिए 64.03 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
ग्राम पंचायत सकर्रा की सरपंच श्रीमती पूजा कौशिक एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री श्यामता कौशिक के प्रयासों तथा तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन से यह विकास कार्य स्वीकृत हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति को गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
मुख्यमंत्री गौरव पथ के तहत बनने वाली सीसी सड़क से बाजार चौक से ग्राम पंचायत भवन तक आवागमन सुगम होगा। पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं पंचायत भवन आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही गांव की बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों एवं विधायक के प्रति आभार जताया है। अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का इंतजार है।















Had a lucky streak yesterday and the bonuses were a nice touch. If you are looking for a reliable place to play just go with inyuno777.