सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सूने मकान से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का वाहन बरामद कर लिया है।
प्रार्थिया प्रिती यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अगस्त से 07 सितंबर 2026 के मध्य जोरापारा स्थित उनके मकान का ताला तोड़कर नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BW 9754, कीमती ₹70,000) चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही कान्हा पटेल (19 वर्ष, निवासी इमलीभाठा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने साथी सुमित ठाकुर से स्कूटी प्राप्त कर पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट फेंकने और वाहन बाम्बे आवास के नीचे छिपाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन की पुष्टि की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, वहीं सह-आरोपी की तलाश जारी है।














