सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सूने मकान से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹70,000 की एक्टिवा बरामद
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर स्कूटी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का वाहन बरामद कर लिया है।
प्रार्थिया प्रिती यादव (निवासी जोरापारा चौबे कालोनी) की शिकायत अनुसार, 28 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के मध्य अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 BW 9754, कीमती ₹70,000) चोरी कर ली थी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही कान्हा पटेल (उम्र 19 वर्ष, निवासी इमलीभाठा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने साथी सुमित ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट फेंककर स्कूटी बाम्बे आवास के नीचे छिपाना स्वीकार किया।
सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन की पुष्टि कर स्कूटी जब्त की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा सह-आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, दिवाकर वर्मा व आरक्षक संजीव, विवेक, आफाक की सराहनीय भूमिका रही।














