ब्युरो रिपोट जय खटवानी कांकेर
राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांकेर पुलिस ने चलाया ‘साइबर जागृति अभियान’
कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया गया। जिला वेटलिफ्टिंग संघ द्वारा 11 से 13 सितंबर 2026 तक मिनी स्टेडियम कांकेर में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के उपाय बताए:
- ऑनलाइन सुरक्षा: OTP, UPI PIN, CVV या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
- डिजिटल अरेस्ट से सावधान: पुलिस या सरकारी एजेंसी कभी वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” कर पैसे नहीं मांगती।
- अज्ञात स्रोत: अनजान लिंक, QR कोड या संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड करने से बचें।
- फर्जी ऑफर: सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी, लोन, इनाम या ट्रेडिंग ऑफर से सतर्क रहें।
युवाओं को “साइबर वॉलंटियर” बनकर सुरक्षा संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कांकेर पुलिस ने अपील की है कि सतर्क रहें और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज कराएं।














