कांकेर पुलिस का ‘उजियारा’ अभियान: 1410 नशीली गोलियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
कांकेर (उत्तर बस्तर)। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘उजियारा’ अभियान के तहत कोरर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सूखा नशा (अल्प्राजोलम टैबलेट) की खरीद-बिक्री में संलिप्त चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।




कार्रवाई का विवरण
13 सितंबर को कोरर पुलिस को सूचना मिली कि किशनपुरी स्कूल के पास बालोद से आया एक तस्कर स्थानीय खरीदारों को नशीली गोलियों की आपूर्ति करने पहुंचा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नशीली टैबलेट, मोबाइल और नकदी बरामद कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शेख सादिक अनस (25 वर्ष) – निवासी बालोद (मूल निवासी धमतरी) – मुख्य विक्रेता
शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25 वर्ष) – निवासी भानुप्रतापपुर हिमांशु साहू (22 वर्ष) – निवासी चारामा
वसीम खान (19 वर्ष) – निवासी चारामा जब्त सामग्री (कुल मूल्य: ₹76,500)
ALZOMAC-0.5 टैबलेट: 1,410 नग (वजन लगभग 183 ग्राम, कीमत ₹25,500)
मोबाइल फोन: 02 नग (कीमत ₹45,000)
बिक्री की नगद राशि: ₹6,000
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में कोरर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्र.उ.नि. ऋषभ वाजपेयी, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू सहित कोरर थाना व साइबर सेल की टीम की प्रमुख भूमिका रही।














