बिलासपुर पुलिस का अवैध मादक पदार्थों पर बड़ा प्रहार; 240 नग नशीली कैप्सूल एवं 80 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दिनांक 17.09.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ज्वाली नाला के पीछे, मेडिकल काम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी पप्पू खटीक (उम्र 35 वर्ष, निवासी डी.पी. कालेज के पीछे, टिकरापारा, बिलासपुर) को रंगे हाथों पकड़ा गया।
जप्त सामग्री:
Acetaminophen Proxyco Capsules – 240 नग गांजा 80 ग्राम
कानूनी कार्यवाही:
आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली दवाएं एवं गांजा जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 20(A), 21(B), 22(B) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड (End-to-End) विवेचना की जा रही है, जिसके तहत वित्तीय जांच (Financial Investigation) कर संलिप्त अन्य असामाजिक तत्वों पर भी कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



