तेलीपारा में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तेलीपारा रोड पर आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने और दहशत फैलाने वाले आरोपी विक्की खटीक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 18.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ज्वाली नाला तेलीपारा रोड के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विक्की खटीक पिता अशोक खटिक (उम्र 22 वर्ष) डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जब्ती व कानूनी कार्यवाही:
आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट का उल्लंघन होने से उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



