बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मिशन न्यू इंडिया द्वारा पूजा-अर्चना और पौधारोपण
बिलासपुर। चकरभाठा !यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मिशन न्यू इंडिया (मिशन नव भारत) एवं युवा मोर्चा द्वारा चकरभाठा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शैलेंद्र मिश्रा के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ, संगीतमय भजन-कीर्तन और भव्य आरती के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सत्यम मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा की सराहना की। उन्होंने मुख्य संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की ओर से युवा मोर्चा प्रदेश सचिव सत्यम मिश्रा, पूर्व संभाग अध्यक्ष कमल दूसेजा, संभाग अध्यक्ष मनीष कौशिक और जिला अध्यक्ष सूरज वाधवानी सहित पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही संभाग स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। समारोह को जिला महामंत्री हीरा पटेल एवं रमेश वस्त्रकार ने भी संबोधित किया।
आयोजन में मुख्य रूप से सौम्य पांडे, जाधव मरकाम, तुषार वर्मा, शिवम मिश्रा, जय हिरवानी, सार्थक आडवाणी, करण साहू, सुमित यादव सहित मिशन न्यू इंडिया के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



