ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 सितंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के गोदाम का आज त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों – भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप जायसवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री अजय रेणु सिंह एवं बहुजन समाज पार्टी से श्री हेमंत पटेल की उपस्थिति में आज बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट तथा व्हीव्हीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।



