भिलमी में सीपत पुलिस की रेड: अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपर/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत सीपत पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 19.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिल्मी निवासी एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री हेतु मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहा है। सूचना पर सीपत पुलिस ने तत्काल ग्राम पाण्डेपुर मेन रोड के पास घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मोनू वर्मा उर्फ गोलू (पिता स्व. नंदराम वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिल्मी, थाना सीपत) को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹8,000) तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BQ 5774) विधिवत जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध सीपत पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



