अप.क्र. – 497/2026, धारा – 21(सी), 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल व टेबलेट बिक्री के खिलाफ एण्ड टू एण्ड कार्यवाही: मुख्य सप्लायर उत्तर प्रदेश (मथुरा) से गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपत और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 11.09.2026 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी उग्रसेन लोनिया, मुकेश कुमार लोनिया एवं परमेश्वर लोनिया (निवासी गुडी लोनिया पारा, सीपत) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से कुल 4743 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल व टेबलेट (कुल वजन 2495.64 ग्राम) तथा 2 मोबाईल, कुल मशरूका कीमत 19,17,930 रुपये जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
मामले में एण्ड टू एण्ड विवेचना करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सप्लायर राहुल अग्रवाल (पिता महेश चंद अग्रवाल, उम्र 46 साल, निवासी गोविंद नगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश) की संलिप्तता पाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मथुरा (उ.प्र.) में घेराबंदी कर आरोपी राहुल अग्रवाल को उसके सकुनत से हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजित रिमांड पर लाकर जेल भेजा गया है।



