ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तीसरे एवं चौथे दिन बिलासपुर मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
कचरा संभावित स्थलों की सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण तक दिखी जनभागीदारी
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर किया गया स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी पॉइंट का प्रावधान
बिलासपुर – 20 सितम्बर 2026 रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।



अभियान के तीसरे एवं चौथे दिन, 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को बिलासपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, यार्डों, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे परिसरों तथा ट्रैक किनारे स्थित कचरा संभावित स्थलों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिन्हित स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर जमा कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाया गया तथा संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
सफाई के साथ रेलवे परिसरों का सौंदर्यीकरण*
अभियान के दौरान केवल कचरा हटाने तक ही सीमित न रहते हुए साफ किए गए स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। खाली एवं साफ हुए स्थानों को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया, ताकि रेलवे परिसर स्वच्छ होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए अधिक सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान कर सकें।
प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी पॉइंट का प्रावधान
स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने तथा यात्रियों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से बिलासपुर सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता थीम आधारित सेल्फी पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी पॉइंट्स के माध्यम से यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने तथा स्वच्छता संदेश को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिल रही है।
स्वयंसेवी संगठनों एवं एनजीओ की सक्रिय सहभागिता*
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने रेलवे परिसरों में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।



Finally found a site that actually works without any glitches. Setting up my account was a breeze and I am already seeing great results with ku9iappapk