लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की महिलाओं ने प्रेस क्लब में की गणपति आरती, वितरित किया भोग-प्रसाद
बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती का आयोजन लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की ओर से भव्य रूप से किया गया।

इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से प्रथम पूज्य गणेश जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें क्लब की महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणपति आरती की, जिससे पूरा प्रेस क्लब परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ‘हंगर’ के अंतर्गत लायंस क्लब की सदस्य सुधा परिहार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं, कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अगले दिन के भोग-प्रसाद की व्यवस्था के लिए क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा और सचिव मंजू मिश्रा ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
इस धार्मिक आयोजन में लायंस क्लब की कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सदस्य एनिमा मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय कात्रे, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र तिवारी, गणेश विश्वकर्मा, शिवकुमार तिवारी, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



