मेलाभाठा रतनपुर में चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही, भेजा गया जेल
जिला बिलासपुर के थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत मेलाभाठा में आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 22.09.2026 को थाना रतनपुर को सूचना मिली कि मेलाभाठा रतनपुर में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर तत्काल पुलिस टीम रवाना की।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी निलेश कश्यप (उम्र 52 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 01 अदद धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. पवन ठाकुर एवं अखिलेश पारकर की सराहनीय भूमिका रही।



