थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.2026 को कोटा पुलिस ने सूदनपारा निवासी हीरो नेताम (40 वर्ष) के कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹50,000) जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा था। प्रकरण में ‘एंड-टू-एंड’ विवेचना करते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर की पड़ताल की।
पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर यह बात सामने आई कि जब्त गांजा संतोष उर्फ भुरवा मरकाम से लाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी विवरण:
संतोष उर्फ भुरवा मरकाम (पिता: स्व. रामसाय मरकाम) निवास ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट (अपराध क्रमांक 685/2026)
उक्त सफलता में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सउनि गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव एवं आरक्षक नंद कुमार यादव की विशेष भूमिका रही।



