त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व मे सर्व सेन समाज ने व्यापम के विरुद्ध पूरे प्रदेश में खोला मोर्चा (बिलासपुर में सर्व सेन समाज के सैकड़ों लोग पहुचे ज्ञापन दिया)
छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष कॉंग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापम के कृत्यों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया इसी तारतम्य मे बिलासपुर में सर्व सेन समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास और जिला अध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास के संयुक्त नेतृत्व में आज बिलासपुर जिलाधिस कार्यालय मे सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर प्रेस को जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास्, सुरेन्द्र – अश्वनी श्रीवास ने बताया कि व्यापम के द्वारा 20 सितंबर को पूरे राज्य मे लैब सहायक के परीक्षा के प्रश्नावली क्रमांक 42 मे सेन नाई समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किया गया है, जिससे समाज आहत और आक्रोशित है, उक्त शब्द को विलोपित करने, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही, और भविष्य मे सेन नाई समाज या पिछड़ा वर्ग के कोई भी जाति समाज को अपमानित ना करे ऐसा आदेश राज्य सरकार जारी करे इस मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य मे सर्व सेन नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास जी के निर्देशानुसार दिनांक 22 और 23 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री /शिक्षा मंत्री के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है, यदि सरकार इस दिशा में कार्यवाहि नहीं किया तो प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से पूरे प्रदेश आंदोलन किया जायेगा,, इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू श्रीवास् मनोज श्रीवास,घासीराम, गोरेलाल श्रीवास, चन्द्रमनी, सुमित श्रीवास, राजकुमार, नरेंद्र, नारायण श्रीवास, नरोत्तम श्रीवास, आनंद, सोनू, मनोहर, प्रभात, मोनू, शिव, अनिल श्रीवास, सीताराम श्रीवास, प्रमोद श्रीवास आभास श्रीवास, निखिल, अमन, शुभम, चन्द्रेश, बबलू श्रीवास, आशीष, रमेश, इंजी. हेतराम श्रीवास, विकास श्रीवास, दिलहरन, मुरारी, सुदर्शन, लोकेश, अनिल, रघु, मनोहर रामकुमार, हरीश, उमेश, सुरेश, संजू, मनोज, धर्मेंद्र, नानू, प्रकाश, दीपक, बालमुकुंद, किशन, घनश्याम, दुर्गेश, संतोष बसंत श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास आशीष श्रीवास मणिशंकर श्रीवास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ll



