ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
तेज एवं कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट पर तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, ₹5,000 का कटा चालान
तिल्दा-नेवरा:वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज मोटरसाइकिल में अमानक एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज व कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले बुलेट चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक: CG04-OT-6615) को रोककर जांच की, जिसमें कंपनी के मानक के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर लगा होना पाया गया। इस पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(A)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये) का समन शुल्क/चालान वसूल किया गया।
वाहन चालक का विवरण:
अभय दास मानिकपुरी पिता का नाम: संतू दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी तिल्दा बस्ती, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
तिल्दा-नेवरा पुलिस की अपील:
तिल्दा-नेवरा पुलिस समस्त वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही साइलेंसर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचें जिससे अत्यधिक या कर्कश ध्वनि उत्पन्न हो और आम नागरिकों, वरिष्ठ जनों व मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़े। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



