खनिज शाखा में वाहन किराये पर लेने हेतु निविदा आमंत्रित
बिलासपुर, 23 सितंबर 2026/कार्यालय कलेक्टर की खनिज शाखा बिलासपुर द्वारा कार्यालयीन कार्यों में उपयोग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन किराये पर लेने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र 7 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि 7 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक निविदा प्राप्त की जाएगी। भरे हुए निविदा प्रपत्र को निर्धारित समयावधि में कार्यालय में उपस्थित होकर निविदा बॉक्स में डालना अनिवार्य होगा।
निविदा 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे खोली जाएगी। निविदा प्रपत्र एवं अन्य शर्तें कार्यालय से 500 रुपये के निविदा प्रपत्र शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। डिमांड ड्राफ्ट कलेक्टर (खनिज शाखा), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक की कलेक्टोरेट शाखा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हो, में देय हो जमा करके कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। निविदा के साथ 1 लाख रुपये की धरोहर राशि जमा करना अनिवार्य है। बिना धरोहर राशि के प्रस्तुत निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। निविदा की विस्तृत शर्तें कार्यालय के सूचना पटल तथा जिला बिलासपुर की वेबसाइट www. bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती हैं।



