सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेेंज’ का आयोजनपॉलिटेक्निक कॉलेज के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा । रिपोट जय खटवानी
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कांकेर द्वारा 01 अक्टूबर को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कांकेर में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेेंज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कांकेर के महाप्रबंधक श्री टंकेश्वर देवांगन एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती रेनू धु्रव ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य तथा नवाचार एवं उद्यमिता के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान स्टार्टअप योजना एवं ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेेंज’ की विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीयन प्रक्रिया तथा विभागीय प्रोत्साहन एवं सहयोग के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित करना तथा स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए नवीन विचार विकसित करने हेतु प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि 23 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए आधिकारिक पोर्टल ेमअंपददवअंजपवदबींससमदहमण्पद के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन, समाज एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान के रूप में अपने आइडिया प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस मंच का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता से जुड़े विषयों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नवाचार की भावना विकसित करने तथा उन्हें भविष्य में स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


