छतौना में पोषण का संदेश, अन्नप्राशन और गोदभराई से गूंजे आंगनबाड़ी केंद्र संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर/तखतपुर। ग्राम छतौना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को आंगन मिलन कार्यक्रम एवं पोषण माह मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति श्रीमती अंबिका विनोद साहू ने बच्चों एवं महिलाओं को पोषण के महत्व की जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार को स्वस्थ परिवार की बुनियाद बताया। श्रीमती राधिका राकेश कौशिक ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जनपद सदस्य रंजना कौशिक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य गतिविधियों की सराहना की, जबकि उपसरपंच श्रीमती रत्ना रामेश्वर मानिकपुरी ने ग्रामीणों से पोषण जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति तिवारी ने की। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान अतिथियों की मौजूदगी में 5–6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म विधिवत संपन्न कराई गई। मुनगा भाजी एवं मुनगा फल के पोषण महत्व सहित संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर गजला यादव एवं श्वेता पाल सहित पंच रामेश्वर कौशिक, संजय घोष, शमशाद, निशा, अखिलेश साहू, सुरेंद्र कौशिक, हेमंत कौशिक, राघुवेंद्र कौशिक, संतोष खूंटे, अभिषेक कौशिक एवं राजकुमार कौशिक उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजी सिंह, सरोज यादव, सुशीला साहू, कृष्णा कौशिक, चम्पा कौशिक, विमला तम्बोली, धनवंतरी धुरी, कुसुम कौशिक, चित्ररेखा कौशिक, मुन्नी धुरी एवं गीता कौशिक ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।


