filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.29870334, 0.80868053);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
गुरुद्वारे में श्रद्धांजलि सभा: स्व. कुलदीप कौर के निधन पर मिशन न्यू इंडिया ने व्यक्त की गहरी संवेदना
बिलासपुर। मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश पदाधिकारी सुरजित सिंह चावला की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कुलदीप कौर जी के आकस्मिक निधन पर संगठन द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया है। गुरुद्वारे में आयोजित अंतिम शोक सभा में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से स्व. कुलदीप कौर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

निधन की सूचना मिलते ही मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविचार के ने दूरभाष के माध्यम से चावला परिवार से चर्चा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार का मनोबल बढ़ाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह साहू एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वाशुशंकर साहू ने चावला परिवार के निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, प्रदेश सचिव पोमन सिंह ठाकुर, संभाग अध्यक्ष सतीश धीवर, युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष मनीष कौशिक, प्रदेश महामंत्री उमाकांत मिश्रा, प्रवक्ता राजेन्द्र कश्यप, तथा कार्यकारिणी सदस्य शत्रुहन साहू, कमल दुसेजा, अनिल यादव एवं ओम तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं महिला मोर्चा की ओर से रेणुका ठाकुर एवं संध्या देवांगन ने निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कविता गेड्रे ने फोन के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की।


