संजू देवी यादव ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण, कोरबा का बढ़ाया गौरवभारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ ऐतिहासिक सफलता पर झेरिया यादव समाज ने घर पहुंचकर किया सम्मान
संवाददाता :अश्वनी यादव
बिलासपुर/कोरबा, 3 अक्टूबर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर कोरबा की बेटी संजू देवी यादव ने देश, छत्तीसगढ़ और कोरबा का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की ओर से घर पहुंचकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज प्रतिनिधियों ने श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई दी। सम्मान कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के मार्गदर्शन तथा कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष मूरत यादव, सलाहकार सतानंद यादव, वार्ड क्रमांक 28 धर्मपुर के पार्षद श्रवण यादव, चैन सिंह यादव, छत राम यादव, दयानंद यादव, अमरिका यादव, दीनदयाल यादव एवं निखिल यादव सहित समाजजन उपस्थित रहे।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि संजू देवी यादव की मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा से मिली अंतरराष्ट्रीय सफलता पूरे छत्तीसगढ़ और यादव समाज के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि विशेषकर बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान कार्यक्रम में भानु यादव, नित्यानंद यादव, उम्मेद यादव, रामरतन यादव, छत लाल यादव अध्यक्ष क्षेत्रीय झेरिया यादव समाज कोरबा, बुधवार साय यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोहित यादव एवं रामगोपाल यादव सहित अन्य समाजजनों का सहयोग रहा। समाज ने संजू देवी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले समय में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।


