लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत सुवांड़ी वृद्ध आश्रम में दी सेवाएं एवं पितृपक्ष के अवसर पर राम रसोई के सहयोग से प्रारंभ की प्रतिदिन हंगर सेवा
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा में सरकंडा स्थित जोरा पारा में सुहानी वृद्ध आश्रम में जाकर सेवाएं देने का निश्चय किया जरूरत की आवश्यक चीजें एवं फलों का वितरण किया गया।विशेष रूप से किरण बाजपेई, उषा मुद्लियार मंगला देवरस,चांदनी सक्सेना, सलमा बेगम, मंगला कदम किस सहयोग से किया गया वहां पर बुजुर्गों की जो स्थिति है !


उसे देखकर क्लब सदस्यों का मन व्यथित हो गया वहां पर ऐसी बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं जिन्हें बेहद सहारे की आवश्यकता है एक दैनिक समाचार पत्र के द्वारा प्राप्त जानकारी मिलने पर रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जी के नेतृत्व में वसुंधरा क्लब ने वहां की स्थिति का जायजा लिया और आगे भी वहां उचित सुविधा देने का आश्रम प्रबंधन गायत्री तिवारी को आश्वासन दिया मान्यता अनुसार पितृपक्ष में दान का विशेष महत्व होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए राम रसोई के सहयोग से वसुंधरा क्लब में प्रतिदिन भोजन वितरण हंगर सेवा की!



जिसका शुभारंभ क्लब सचिव मंजू मिश्रा जी ने किया गायत्री कश्यप कोषाध्यक्ष, विनीता मिश्रा ,सावित्री जायसवाल सुधा परिहार, उषा मुदलियार, किरण बाजपेई, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी ,चांदनी सक्सेना सभी ने इस सेवा कार्य में भोजन वितरण के लिए सहयोग करने की घोषणा की एवं अध्यक्ष संजना मिश्रा और सह कोषा अध्यक्ष डॉ अंबुज पांडे जी ने पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन राम रसोई में गरीबों को भोजन सेवा देने की घोषणा की चूंकि वसुंधरा क्लब का हंगर सेवा गतिविधि परमानेंट प्रोजेक्ट बनाया गया है इसलिए भोजन वितरण सेवा ज्यादा से ज्यादा की जाती है


