बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल दुकान से पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
तारबाहर पुलिस ने राजीव प्लाजा स्थित ‘जी.एम. मोबाइल’ दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा की गई चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी निरंकार चंद्रमलघानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अपने पिता के इलाज के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान दुकान में कार्यरत कर्मचारी नितेश गुप्ता, सचिन श्रीवास और साहिल नरवारे ने दुकान से 15 से 20 बॉक्स मोबाइल कॉम्बो तथा अन्य रिपेयरिंग सामान चोरी कर लिया।


रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
नितेश गुप्ता उर्फ मोनू (27 वर्ष), निवासी बाजार चौक यदुनंदन नगर, तिफरा (थाना सिरगिट्टी) सचिन श्रीवास उर्फ तरुण (19 वर्ष), निवासी बंधवापारा जांजी तालाब के पास (थाना सरकंडा)
आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


