पचमढ़ी की पहाड़ियों में हुनर दिखाएंगे बिलासपुर के स्काउट-गाइड, 40 प्रतिभागी होंगे शामिल
संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर 5 से 9 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में होने वाले इस शिविर में बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स एवं प्रभारी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों के रवाना होने से पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शिविर के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।


इस दौरान राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट रविश गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त राजेन्द्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय, जिला आयुक्त गाइड आरती राय एवं सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को एडवेंचर किट बैग, ट्रैक सूट, पानी की बोतल एवं आईडी कार्ड वितरित किए और सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में राजेन्द्र कौशिक तथा गाइड प्रभारी मिन्दू सांडे शामिल होंगी। शिविर में प्रतिभागियों को पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में जिला सचिव लता यादव, डीओसी स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, स्काउटर विकास लहरे, गाइडर संध्या तिवारी, रेवती साहू सहित रोवर्स कुलभूषण कुर्रे, प्रिंस सिंह मेरसा, ग्याश खान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


