थाना सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 04.10.2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रभात चौक के पास एक युवक धारदार चाकू लहराकर आम जनता को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कोमल देवांगन (उम्र 22 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह (काली मंदिर के पास), थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से 09 इंच लंबा बटनदार धारदार चाकू जब्त किया गया।
सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार रखकर भय का माहौल पैदा करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


