भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को सफल बनाने का आह्वान
7 अक्टूबर को बहतराई खेल परिसर में सुबह 9 बजे एकत्र होंगे कार्यकर्ता, 10 बजे पीएम मोदी देंगे वर्चुअल संबोधन
अमर अग्रवाल ने समयबद्धता, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता का दिया संदेश
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। नगर के विधायक अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सहभागिता से अब तक के सभी कार्यक्रम अत्यंत सफल रहे हैं। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को भी अनुशासित और भव्य रूप देना है।

उन्होंने समय प्रबंधन पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि यात्रा के लिए कार्यकर्ता सुबह 9 बजे तक बहतराई स्थित खेल परिसर (मंचीय कार्यक्रम स्थल) में अनिवार्य रूप से एकत्रित हों। प्रात: 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। संबोधन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी, जिसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों द्वारा भी मशाल प्रज्वलन होगा।
कलश यात्रा का स्वरूप और दिशा-निर्देश:
मशाल प्रज्वलन के पश्चात लगभग 1 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा में सबसे आगे सुसज्जित रथ चलेगा, जिसके पीछे एक कार्यकर्ता मशाल लेकर चलेगा। शेष सभी कार्यकर्ता भाजपा के झंडे और प्लेकार्ड हाथों में लेकर उत्साह तथा अनुशासन के साथ शामिल होंगे। यह यात्रा बूथ से मंडल और मंडल से निकलकर निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी। विधायक अमर अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों को शेष बचे दो दिनों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने तथा इसमें आम जनता की सहभागिता भी दर्ज कराने का आह्वान किया।
बैठक में क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संत रविदास जी की जयंती के संदर्भ में आयोजित होने वाली कलश यात्रा में सभी वर्गों और समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं एवं मोर्चा अध्यक्षों को अभी से सामूहिक रूप से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई कलश का विधानसभावार वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया।
वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति:
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, गुलशन ऋषि, किशोर राय, विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, वाणी राव, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, के.के. शर्मा, दुर्गेश पांडेय, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो. हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेंद्र पाठक, एस. श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इंद्रजीत सिंह क्षत्री, दिनेश साहू, रवि मेहर, राजेश मिश्रा, योगेश बोले सहित भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


