संवाददाता उमाखरे की रिपोट
“वनांचल में सड़क हादसों पर लगाम कसने उतरेंगे एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे; कुकदा में 13 को सजेगा मेगा हेल्थ कैंप, मिलेगी मुफ्त दवाइयां”
बिलासपुर के वनांचल क्षेत्र ग्राम कुकदा में आगामी 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे एक विशाल यातायात जागरूकता एवं निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) श्री राम गोपाल करियारे विशेष रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:—-
यातायात सुरक्षा संवाद: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश, स्मार्ट सिटी के तहत हाईटेक मॉनिटरिंग और यातायात नियमों पर चर्चा।
मेगा स्वास्थ्य शिविर: शहर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श।
निःशुल्क जाँच: बीपी, शुगर और सिकल सेल की निःशुल्क जाँच।
सरकारी योजनाएं: मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और वयवंदन कार्ड बनाए जाएंगे।
आयुर्वेद चिकित्सा: पारंपरिक आयुर्वेद पद्धति से इलाज और जड़ी-बूटियों व औषधियों का निशुल्क वितरण।
युवा शक्ति संगठन अर्जुन वस्त्रकार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
इस शिविर के आयोजन में वीरेंद्र पाटनवार, डॉ. महेंद्र पाटनवार, दीपक पाटनवार एवं श्याम सुंदर कैवर्त के साथ सभी प्रबुद्ध जनों का विशेष सहयोग से संचालित हो रहा है।


