एनटीपीसी सीपत से कॉपर केबल वायर चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर/सीपत पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (एनटीपीसी सीपत) से हुई कॉपर केबल वायर चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में कबाड़ी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।
प्रार्थी अरूण कुमार सिन्घा (ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी) ने 16.10.2026 को शिकायत दर्ज कराई कि उज्जवल नगर जलाशय (26 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट) स्थित साइड ऑफिस से अज्ञात चोरों द्वारा 12 ड्रम (6 एमएम) कॉपर केबल वायर चोरी कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही राजकुमार देवार उर्फ अकडी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर 05, 08 और 09 अक्टूबर की रात्रि दीवार फांदकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने ई-रिक्शा से वायर ले जाकर प्रगति नगर स्थित खंडहर अस्पताल में जलाया और नवाडीह के कबाड़ी नंद कुमार साहू को ₹2,00,106 में बेच दिया। बिक्री की रकम से आरोपियों ने एक नई मोटरसाइकिल भी खरीदी थी।
2 क्विंटल 11 किलोग्राम कॉपर केबल वायर ई-रिक्शा (CG 10 CD 7142)नई सोल्ड मोटरसाइकिल (हीरो एक्सट्रीम) नगद राशि: ₹15,500/-
गिरफ्तार आरोपी:
राजकुमार देवार, देवी लाल देवार, उमाशंकर सूर्यवंशी, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, चतुर राम खरे, अनिल कुमार सूर्यवंशी, चंद्रहास सूर्यवंशी एवं कबाड़ी नंद कुमार साहू।


