जन्मदिन पर मोती लाल यादव ने दुर्गोत्सव समितियों के युवाओं का किया सम्मान, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
बिलासपुर। जिला रिपोर्टर अश्वनी यादव! समरसता मानव सेवा समिति के कर्णधार मोती लाल यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम मेंड्रा की महाकाल दुर्गोत्सव समिति एवं उसलापुर के शांतिनगर दुर्गोत्सव समिति के युवाओं को धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों और सामाजिक समरसता में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। दोनों समितियों के युवा कन्या भोज, जसगीत सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रहे हैं।


युवाओं के सेवा भाव से प्रभावित होकर यादव ने उनका उत्साहवर्धन किया और अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मोती लाल यादव ने संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा, युवा सम्मान और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के रूप में मनाना सार्थक पहल है। कार्यक्रम में गणेश कर्माकर, दीपक सिंह ठाकुर, शुभ दयाल साहू, अनिल यादव, लक्ष्मी, अर्जुन, शंकर जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल, लक्ष्मी साहू सहित महाकाल दुर्गोत्सव समिति मेंड्रा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। युवाओं के सम्मान और सामाजिक एकता की इस पहल की सराहना की गई। जय माता दी!


