कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल से जिले के सभी सातों विकासखंडों में आयोजित हुआ जनदर्शन
कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा में सुनी गईं आम नागरिकों की समस्याएं
स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण की पहल, नागरिकों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता होगी कम
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 अक्टूबर 2026/ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासन को जनसामान्य के और करीब लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की पहल पर आज जिले के सभी सातों विकासखंडों में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इसके तहत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा में आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।


जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए स्थानीय स्तर पर ही मंच उपलब्ध कराया गया। इससे लोगों को अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता कम होगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखने में सुविधा मिलेगी। विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित जनदर्शन में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों पर समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आम नागरिकों के और करीब पहुंचाना, शिकायतों के निराकरण में तेजी लाना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। स्थानीय स्तर पर जनदर्शन आयोजित होने से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुगम और सुलभ मंच उपलब्ध हो रहा है।






Best gaming experience in the region so far. The local payment methods make it so much easier to deposit and play at manilaplayasia.
Simple, clean, and effective. No unnecessary fluff, just straight to the fun. It is my go-to spot for relaxing and playing some games at jl555.
Super friendly community and a very secure environment. I feel safe depositing my funds here. Big thanks to idamara16.