अमेरिका से विशेष संवाददाता मोहन मदवानी
अमेरिका के एलन शहर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा: ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूँजा राधा कृष्ण मंदिर परिसर
एलन (टेक्सास), अमेरिका:अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित एलन शहर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में भारतीय समुदाय द्वारा विजयादशमी (दशहरा) का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मंदिर के मैदान में एकत्रित हुए। पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के गगनभेदी जयकारों से गूँज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजा और सजीव मंचन:
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय विद्वान पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न शस्त्र पूजा से हुई। इस पावन अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। इसके बाद स्थानीय बाल, युवा और वरिष्ठ कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों द्वारा ‘माता सीता हरण’ और ‘राम-रावण युद्ध’ के दृश्यों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित सभी प्रवासी भारतीयों को भाव-विभोर कर दिया।

भव्य आतिशबाजी के बीच रावण दहन:
इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण रावण दहन का दृश्य रहा। जैसे ही बाल कलाकार के रूप में सजे भगवान श्री राम ने रावण की नाभि पर तीर चलाया, वैसे ही शानदार आतिशबाजी के बीच रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। इस मनमोहक झाँकी को देखकर वहाँ मौजूद हर दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आया।

संस्कृति और एकजुटता का संदेश:
इस भव्य उत्सव को कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन मदवानी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इतनी भारी संख्या में भारतीयों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि अमेरिका में रहकर भी हमारा समुदाय अपनी संस्कृति से कितना जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका अपनी उन्नत तकनीक और विकास के बल पर वैश्विक महाशक्ति है, लेकिन यहाँ रहने वाले भारतीयों का अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, संस्कृति और अटूट एकजुटता इस पर्व को सही मायनों में सार्थक बनाती है।’ उन्होंने सभी भारतीयों से अपनी इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एकता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यादगार अमेरिकी प्रवास का समापन:
अपने इस अमेरिकी प्रवास के दौरान सींजी क्राइम न्युज के वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन मदवानी ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और वाशिंगटन जैसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों, विश्व व्यापार केंद्र (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) और विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स का भ्रमण किया।
पिछले पाँच महीनों से अपने पुत्र सुशील मदवानी, बहू पूनम मदवानी, पोता-पोती और प्रिय मित्रों के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताने वाले श्री मोहन मदवानी अपनी जीवनसंगिनी के साथ अमिट और सुखद यादों को समेटते हुए 1 नवंबर को अपने वतन भारत (बिलासपुर नगर, छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हो रहे हैं। वे अपने पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देकर स्वदेश लौट रहे हैं।



顔入れ替えツールと編集ガイド に関する情報は、私たちが運営する
AI Swap Face のページ https://aiswapface.ai/ja/tools/ にあります。鮮明な結果を得るには、明るさが均一でピントの合った元画像を使い、顔の角度を対象画像に近づけてください。