
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश कुमार शरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर प्रमोद तिवारी तथा आई.एम.ए.के अध्यक्ष डॉ गोपेन्द्र सिंह दीक्षित,कर्नल अनिल गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, अपोलो अस्पताल, डॉ. मोहन गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक के सहयोग से दिनांक 18.01.2025 को केन्द्रीय जेल बिलासपुर में परिरूद्ध बंदियों के लिये प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक वृहद (मेगा) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.


जिसमें डॉ राजीव सखुजा (आर्थोपेडिक), डॉ. आकांक्षा दीक्षित (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. वैभव कौशिक (आर्थोपेडिक), डॉ. मीनाक्षी देब (एम.एस.), डॉ. प्रतीक छाबरा (गैस्ट्रोलॉजी), डॉ. अभिमन्यु पाठक (पिडियाट्रिक), डॉ. रवि द्विवेदी (पिडियाट्रिक), डॉ. ओम माखीजा (पिडियाट्रिक सर्जन), डॉ. ऊषा शिंदे (एम.एस.), डॉ. पूजा सिंग (एम.एस.), डॉ. शौभिक चन्द्रा (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. रामकृष्ण कश्यप (पल्मोनोलॉजी), आयुष विभाग बिलासपुर से डॉ. मनोज भगत (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मंजूश्री डे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. दीपक अग्रवाल (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी). डॉ. रूकमणी कुर्रे (होम्यो चिकित्सा अधिकारी), डॉ. रश्मि श्रीवास (आयुष चिकित्सक), डॉ. बहोरन यादव (फार्मासिस्ट) एवं सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर छ.ग. से डॉ. घनश्याम सिंह कंवर (मेडिसीन विभाग), डॉ. शिखा सरकार (चिकित्साधिकारी) डॉ. रघुराज सिंह (सर्जरी विभाग), डॉ अभिषेक कलवानी (शिशुरोग विभाग), डॉ. नेहा सिंह (प्रसुति एवं स्त्री रोग विभाग) डॉ. सोमेश सिंह (अस्थिरोग विभाग), डॉ. अंकित गुप्ता (मनोरोग विभाग), डॉ. निरंजन बेहरा (नाक, कान गला रोग विभाग), डॉ. प्रियांश दुबे (मनोरोग विभाग), डॉ. राहुल मेहता (त्वचारोग विभाग), डॉ. मंजुला ठाकुर (त्वचारोग विभाग), डॉ. निलय तिवारी (टी.बी. एवं चेस्ट विभाग), डॉ. दीपांजली शर्मा कुल 31 चिकित्सकों द्वारा बंदियों का जांच एवं परीक्षण किया गया।



जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ के 134 पुरुष एवं महिला बंदी, जनरल मेडिसीन के 135 पुरुष एवं महिला बंदी, अस्थिरोग के 144 पुरूष बंदी, नेत्र रोग के 227 पुरुष एवं महिला बंदी, स्त्री रोग के 05 महिला बंदिनी, गेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजिस्ट 11 पुरुष एवं महिला बंदी, कार्डियोलॉजी के 14 पुरूष एवं महिला बंदी, न्यूरोलॉजी 05 पुरुष बंदी, यूरोलाजी 06 पुरुष एवं महिला बंदी और दंतरोग से संबंधित 77 पुरूष बंदी, सर्जिकल विभाग 75 पुरूष एवं महिला बंदी, नाक, कान, गला रोग 47 पुरूष एवं महिला बंदी, मनोरेग विभाग 172 पुरुष बंदी, चेस्ट एवं टी.बी.सें संबधित 18 पुरूष एवं महिला बंदी शुिरोग विभाग 12 महिला बंदी कुल 1349 बंदी लाभान्वित हुये।


शिविर आयोजन के दौरान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश कुमार शरण, बिलासपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर प्रमोद तिवारी, आई.एम.ए. के अध्यक्ष डॉ गोपेन्द्र सिंह दीक्षित, कर्नल अनिल गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक अपोलो अस्पताल बिलासपुर,देवेश गोपाल, सीनियर मैनेजर मार्केटिंग एण्ड पब्लिक रिलेशन, डॉ. मोहन गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक तथा केन्द्रीय जेल बिलासपुर के जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी एवं उप जेल अधीक्षक, उत्तम कुमार पटेल सहायक जेल अधीक्षक अमितेष कुमार साहू एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।