आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, देशी शराब व मोटरसाइकिल जप्त
बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई।

दिनांक 01/11/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खंडोबा मंदिर के पास मेनरोड पर घेराबंदी कर आरोपी ज्योतिष कुमार साहू (उम्र 21 वर्ष, निवासी मोहतराई) को रोककर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 7.2 लीटर, कीमत ₹3,200) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।





