BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
पालना केन्द्र जिला अस्पताल के वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर, पालना केन्द्र शनिचरी बाजार के वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेष, पालना केन्द्र गणेश नगर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर, पालना केन्द्र जिला न्यायालय, कलेक्टर परिसर एवं पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग के वार्ड क्रमांक 16 विष्णुनगर, पालना केन्द्र जेल लाईन के वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर, पालना केन्द्र बृहस्पति बाजार के वार्ड क्रमांक 18 तिलकनगर, पालना केन्द्र सिम्स अस्पताल क्रमांक 1 व 2 के वार्ड क्रमांक 30 पंडित मुन्नुलाल शुक्ल नगर एवं पालना केन्द्र रेलवे स्टेडियम के वार्ड क्रमांक 70
त्रिपुरसुंदरी नगर में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 18 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।




References:
Neue Online Casinos 2026 Casino Plus Bonus
References:
Casino pharaon milegajob.com