हिर्री थाना के नवपदस्थ प्रभारी का जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया आत्मीय स्वागत
क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
बिलासपुर/चकरभाठा l संवाददाता अश्वनी यादव l हिर्री थाना के नवपदस्थ थाना प्रभारी का जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना तखतपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, बिल्हा ब्लॉक सचिव मनहरण साहू, पंकज श्रीवास, इन्द्र निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग एवं जनसहयोग की अपेक्षा जताई।






