लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने गणेश कॉलोनी ब्रह्माश्रम में बांटी दीपावली की खुशियां
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पांच दिवसीय दीपावली पर्व के पावन अवसर पर गणेश कॉलोनी स्थित ब्रह्म आश्रम (कुष्ठ रोगी बस्ती) में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां बांटीं। क्लब द्वारा इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के इन उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाना था।


कार्यक्रम की शुरुआत वस्त्रदान अभियान से हुई, जिसके तहत क्लब ने घरों में रखी साफ-सुथरी लेकिन अनुपयोगी वस्तुओं जैसे गर्म कपड़े, बैग, पर्स और बर्तनों को एकत्रित कर जरूरतमंदों को वितरित किया। इसके साथ ही पर्व की खुशियों को दोगुना करने के लिए बस्ती के निवासियों को दीप, तेल, बाती, फुलझड़ियां, मिठाइयां और नगद राशि प्रदान की गई। सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया।


इस सराहनीय पहल में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, उषा मुद्लियार और विनीता मिश्रा समेत सभी पदाधिकारियों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। क्लब ने भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहारों, उत्सवों और विशेष अवसरों पर पहुंचकर उनकी सहायता करने का संकल्प लिया।






Para información sobre ai image extender free
online, nuestra página de AI Swap Face es https://aiswapface.ai/es/image-extender/. Nosotros
mantenemos este recurso. Para un resultado nítido, utiliza una foto de origen bien iluminada y con un ángulo de rostro parecido al de la imagen de destino.
Per informazioni su ai video face swap software, la
nostra pagina AI Swap Face è https://aiswapface.ai/it/face-swap-app/. Gestiamo questa risorsa.
Per un risultato nitido, usa una foto sorgente ben illuminata con un angolo del
volto simile a quello della foto di destinazione.