सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल खाता उपलब्ध कराकर ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
बैंक खाते उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर पुलिस का कड़ा शिकंजा।सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से मोबाइल और नगदी जप्त।
बिलासपुर:थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 1,950 रुपये नगद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है।

क्या है मामला:
मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ‘लेयर-II म्यूल खातों’ की जांच संबंधी निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सकरी शाखा (हाफा रोड) के एक संदिग्ध बैंक खाते (क्रमांक: ********313) की जानकारी सामने आई थी। इस खाते के विरुद्ध देश भर में लगभग 18 शिकायतें दर्ज पाई गईं।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खाता धारकों एवं उपयोगकर्ताओं ने आपराधिक षडयंत्र के तहत विभिन्न प्रलोभन देकर पीड़ितों की राशि को अवैध रूप से इधर-उधर स्थानांतरित किया है। यह संदिग्ध खाता ‘श्रीधाम यात्रा सेवा समिति’ के नाम से पंजीकृत है। इसके प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह (निवासी आसमा सिटी होम, सकरी) को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी भानूप्रताप मानिकपुरी द्वारा स्वयं तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों को अत्यधिक लाभ कमाने का लालच देकर म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया गया और ठगी की गई।
हगपर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी भानूप्रताप मानिकपुरी (उम्र 32 वर्ष, निवासी- पुटपुरा, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा, हालमुकाम- वार्ड क्र. 13, बछेरापारा, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 961/2026, धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323.3(5) BNS एवं 66(D) IT Act के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।





