राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ बिलासपुर: जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी का भव्य गठन सम्पन्न
बिलासपुर:संजीवनी ऑडिटोरियम, वेयरहाउस रोड, बिलासपुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक और नई कार्यकारिणी का गठन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे और रायपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि नीलकंठ त्रिपाठी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लगभग 60 महिलाओं ने एक ही मंच पर उपस्थित होकर सनातन धर्म की संस्कृति और ब्राह्मण एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका आदर-सम्मान किया गया।


प्रमुख नवनियुक्त पदाधिकारी
- प्रदेश कार्यकारिणी:
- मीनू दुबे (प्रदेश अध्यक्ष)
- संगीता शर्मा (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष)
- अर्चना तिवारी (प्रदेश मीडिया प्रभारी)
- शारदा तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
- नम्रता शर्मा (प्रदेश सह सचिव)
- जिला कार्यकारिणी (बिलासपुर):
- शशि प्रभा पांडे (जिला अध्यक्ष)
- संजना मिश्रा (कार्यकारी अध्यक्ष)
- प्रेमलता दुबे (उपाध्यक्ष)
- श्री शर्मा (कोषाध्यक्ष) एवं रोशनी दीक्षित (सह कोषाध्यक्ष)
- सीता तिवारी (संरक्षिका) एवं रीना झा (जिला प्रभारी)
- रश्मि शर्मा (जिला सचिव) एवं आरती द्विवेदी (सहसचिव)
- अनिमा मिश्रा (संस्कृति प्रभारी) एवं मीना मिश्रा (पर्यावरण प्रभारी)
इस गरिमामयी आयोजन में रश्मि शुक्ला, रश्मि लता मिश्रा, नीतू तिवारी, कविता द्विवेदी, अर्चना शुक्ला, सुषमा पांडे, पुष्पा शुक्ला, ममता मिश्रा और ज्योत्सना मिश्रा सहित संगठन की तमाम बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में प्रदेश स्तर की सभी बहनों द्वारा जिला स्तर की नवनियुक्त पदाधिकारियों का शाल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में शानदार स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अंत में, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





