जांजगीर-चांपा के आशीष अग्रवाल बने राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के डिवीजन मीडिया ऑफिसर
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़):अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि अपनी योग्यता, दृढ़ संकल्प और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण के बल पर जांजगीर-चांपा जिले के होनहार युवा आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के डिवीजन में मीडिया ऑफिसर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (पत्रकारिता) के माध्यम से आमजन की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले आशीष अग्रवाल अपनी सरलता, सहजता और नेक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी प्रतिभा, लेखनी और कार्यशैली ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। छत्तीसगढ़ राज्य में उनके इस दायित्व निर्वहन से आम नागरिकों की आवाज को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
उनकी इस नई जिम्मेदारी और नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं प्रबुद्धजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे इसी तरह अपने सकारात्मक विचारों और समाजसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।





